नगरीय विकास मंत्री ने गुना जिले के झाझौन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ

0
203

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने गुना जिले की आरोन जनपद के ग्राम झाझौन में 'आपकी सरकार-आपके द्वार' कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी और मौके पर ही उनका निराकरण भी करवाया। श्री सिंह ने कहा कि अतिवृष्टि से परेशान किसानों से ऋण की वसूली स्थगित की जाये।

श्री सिहं ने कहा कि ग्रामीणों को उचित मूल्य दुकान से राशन नियमित रूप से मिले। उन्होंने कहा कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। श्री सिंह ने एक लाइनमेन की अधिक शिकायतें मिलने पर उसे निलंबित करने और शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षक के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये। खराब सड़कों और हैण्डपम्प की मरम्मत करवाने के लिये भी कहा।

मंत्री श्री सिंह ने झाझौन में नव-निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने पंचायत भवन परिसर में आम का पौधा भी लगाया। इस दौरान जन-प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।