रायपुर। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय गुरूर में 40 लाख रूपए की लागत से निर्मित नवीन थाना भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नये थाना भवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री साहू नेे नवीन थाना भवन परिसर में अमरूद के पौधे लगाए और लोगों को वृक्षारोपण एवं उसकी सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा की मांग पर देऊर मंदिर को विकसित करने दस लाख रूपए की घोषणा की। उन्होंने विधायक की मांग पर सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम को महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया और विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी सम्बोधित किया।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

