दुर्ग । जिले के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक एवं प्रदेश के गृह और लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू को राष्ट्रीय पत्रिका फेम इंडिया मैग्जीन द्वारा एशिया पोस्ट सर्वे एजेंसी के संयुक्त रूप सर्वश्रेष्ठ मंत्री 2019 के लिए चयन किया है। सर्वे में विभिन्न श्रेणियों में 21 सर्वेश्रेष्ठ मंत्रियों का चयन किया गया। इन मंत्रियों का चयन व्यक्तितत्व, छवि, कार्यक्षमता, प्रभाव, समझ, दूरदर्शिता, लोकप्रियता और कार्यशैली के आधार पर किया गया। इन मंत्रियों में प्रदेश के एकमात्र मंत्री ताम्रध्वज साहू का चयन किया गया। ज्ञातव्य हो कि श्री साहू प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं। अपने सरल व्यक्तितत्व औऱ कर्मठ शैली को लेकर वे प्रदेशभर में लोकप्रिय रहे हैं। राजिम मेला को खोई हुई पहचान वापस दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। साथ ही साथ पुलिस महकमे में आवश्यक बदलाव करके व्यवस्था को दुरूस्त करने में भी उनकी अहम भूमिका रही है।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

