अमेरिकी सेना के निशाने पर ISIS का अबु बकर अल-बगदादी, एक बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाम

0
255

अमेरिका की सेना ने इस्लामिक स्टेट के लीडर और दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी अबु बकर अल-बगदादी को निशाने पर लेते हुए एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने रॉयटर्स के हवाले से यह खबर दी है। इससे ठीक कुछ घंटे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी किसी बड़ी घटना के होने का संकेत दिया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, "अभी तुरंत कुछ बहुत बड़ा हुआ है।" हालांकि उन्होंने यह जाहिर नहीं किया था कि यह ट्वीट किस घटना के बारे में है।

सीरिया के तेल क्षेत्र में 'थोड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक बने रहेंगे : ट्रंप
यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (23 अक्टूबर) को कहा था कि सीरिया की सीमा से हटने के बावजूद देश के तेल क्षेत्र में ''कुछ संख्या" में अमेरिकी सैनिक बने रहेंगे। ट्रंप ने कहा, ''हमने तेल को सुरक्षित किया है और इसलिए तेल क्षेत्र में थोड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक बने रहेंगे।"