ग्वालियर । पांच दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ शुकवार को धनतेरस के साथ हुआ। लोगों ने आज भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना कर घर के बाहर दीव जलाकर भगवान धनवंतरी से निरोगी होने की कामना की। वहीं लोगो ने परंपरा के अनुसार धनतेरस को बाजार जाकर बर्तन तथा गहने आदि कर खरीदारी की। शहर के सराफा बाजार में दिन चढने के साथ ही बर्तनों तथ गहनों की दुकानों पर खरीददारो की भीड नजर आने लगी थी। शाम होते होते सराफा बाजार के अलावा बाडा मुरार तथा हजीरा के बाजारों में भीड के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। भीड के कारण प्रमुख बाजारों मे वाहनों का आवागमन बंद रहा। घनतेरस पर बाजारों मे जमकर धनवर्षा हुई। ऑटो मोबाइल इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानों पर खूब भीड रही । वही शाम होते ही बाजार आकर्षक विद्युत सजावट से जगमगा उठे। देर रात तक लोग बाजारों मे ंधनतेरस की खरददारी करते नजर आए।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल

