दिल्ली: कृपया ध्यान दें! दीपावली के दिन रात में 10 तक ही मिलेगी मेट्रो सेवा

0
171

नई दिल्ली: मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. दीपावली के दिन सभी मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो सेवा रात में 10 बजे तक ही मिल पाएगी. इसके बाद मेट्रो नहीं मिलेगी. आमतौर पर मेट्रो सेवा रात 11 बजे तक उपलब्ध रहती है लेकिन दीपावली को यह सेवा सिर्फ दस बजे तक ही मिलेगी. दिल्ली मेट्रोल रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. 

डीएमआरसी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, दिवाली के दिन मेट्रो सेवा सभी लाइनों पर सुबह 6 बजे से शुरू होगी और रात दस बजे तक चलेगी. एयरपोर्ट लाइन ( Airport Express Line) पर मेट्रो सुबह 4:45 से चलेगी.