नई दिल्ली । दिल्ली स्थित आवास पर 25 अक्टूबर को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बैठक करने जा रही हैं। वह यह बैठक 'कांग्रेस थिंक टैंक ग्रुप' के सदस्यों के साथ करेंगी। इस बैठक में राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार सुबह धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से तिहाड़ जेल पहुंचकर मुलाकात की थी और उनके प्रति एकजुटता प्रकट की। सूत्रों के अनुसार सोनिया ने कर्नाटक के इस वरिष्ठ कांग्रेस नेता की खैरियत जानी और कहा कि पार्टी उनके साथ खड़ी है। वहीं, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की नई टीम 'मिशन 2022' को धार देने और आगे की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में जुटेंगी, जहां आज से 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हो रही है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में हाल ही में अध्यक्ष को नियुक्त करने के साथ-साथ महासचिवों और सचिवों की कमेटी का भी पुनर्गठन किया था। टीम में ज्यादातर नए चेहरे होने के कारण इन्हें ट्रेनिंग देने की जरूरत महसूस की जा ही है।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

