नई दिल्ली । उत्तर रेलवे ने दिल्ली-एनसीआर के 22 रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने का निर्णय लिया है। इसके पीछे मकसद लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। हर भारतवासी के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान पैदा करना है। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, अभी 8 प्रमुख स्टेशन नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन, सोनीपत, पानीपत, करनाल एवं कुरुक्षेत्र पर तिरंगा लगाया है। आगे गाजियाबाद, दिल्ली सराय रोहिल्ला, फरीदाबाद, गुड़गांव, पलवल, रोहतक, मेरठ नगर, मुजफ्फरनगर, शाहदरा, मानसा, जींद, कैथल, शामली एवं झज्जर 14 और स्टेशन पर इसे स्थापित किया जाएगा। दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक एससी जैन ने कहा कि रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देश के अनुसार इन स्टेशनों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जा रहा है, ताकि यात्रा करने वाले लोगों में राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना पैदा हो।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

