सिडनी । ऑस्ट्रेलिया की मशहूर भेड़ क्रिस की मौत हो गई है। 2015 में सबसे अधिक ऊन निकालने का रेकॉर्ड क्रिस ने बनाया था। क्रिस के शरीर के बालों से 40.1 किलो ऊन निकाला गया था। अत्यधिक वजन के कारण क्रिस के जीवन को खतरा पैदा हो गया था और जब उसके बालों की कटाई की गई तो उससे निकले ऊन ने वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया था। सोशल मीडिया पर क्रिस इस घटना के बाद काफी चर्चित रहा। क्रिस की देखभाल करनेवाली संस्था साउथ वेल्स फर्म ने बताया कि अधिक उम्र होने के कारण क्रिस की मौत हो गई। मरिनो प्रजाति की भेड़ों की उम्र अमूमन 10 वर्ष होती है और क्रिस की उम्र भी 10 साल के करीब थी। करीब 4 साल पहले कैनबेरा से क्रिस को रेस्क्यू किया गया था। उस वक्त उसके शरीर पर बालों के वजन को देखते वन्य जीव विशेषज्ञों ने खतरनाक बताया था। आम भेड़ की तुलना में क्रिस के शरीर पर बालों का वजन 5 गुना से अधिक था। जंगल में रहने के कारण 2015 से पहले तक उसके बालों की कभी कटाई नहीं हुई। क्रिस की जान बचाने के लिए उसके बालों की कटाई की गई और उनसे निकले ऊन वे वर्ल्ड रेकॉर्ड ही बना दिया। इस घटना की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी और तभी से क्रिस के काफी फैंस भी बने।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल

