भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में बर्रई जोड़ हाईवे पर बुधवार को एक महिला की लाश मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया की महिला के माथे, गले और शरीर में चोट के निशान मिले हैं। जिससे शुरुआती जांच मे महिला का शव जिस अवस्था में सड़क पर पड़ा था, उससे उसकी हत्या किये जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला को चलती गाड़ी से बाहर फेंका गया है। पुलिस को संदेह इस बात का भी है, कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया, ओर इसके बाद चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया गया। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अधिकारियो का कहना है, कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, ओर उसकी हत्या करने के बाद उसे सडक पर फैका गया है या फिर सडक पर फैकै जाने से उसकी मोत हुई है, ऐसे सभी सवालो का जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने शव को पीएम के लिये मरचूरी भेजते हुए जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार कटारा हिल्स इलाके के बर्रई जोड़ हाईवे पर एक महिला की खून से सनी लाश मिलने की सूचना पाकर मोके पर पहुंची पुलिस को जांच के दोरान मृतक महिला के पास से आधार कार्ड और वोटर आईडी मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान 36 वर्षीय निधि ठाकुर पति राम पाल निवासी लिबर्टी कॉलोनी मंडीदीप के रुप मे हुई है। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दे दी है। छानबीन मे जुटी टीम ने बताया की परिवार वालो के राजधानी आने पर मृतका का पीएम कराया जायेगा। सुत्रो के अनुसार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरु करते हुए यह जानने के प्रयास शुरु कर दिये है, की वो राजधानी किसके साथ आई थी, ओर आखरी समय मे वो किन लोगो के साथ थी। वही पुलिस को मामले मे एक से अधिक आरोपियो के शामिल होने की आशंका है।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल

