बिलासपुर । बाइपास तिराहे के पास नाली में युवक का शव देख लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बाहर निकाला तो मृतक की पहचान नीतीश साहू के रूप में हुई। है। मालूम हो परिजनों ने सिविल लाइन थाने में युवक की गुमशुदगी की शिकायत सोमवार को दर्ज कराई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार १९-२० अक्टूबर की दरमियानी रात मुंगेली रोड़ बाइपास तिराहे के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर तखत को तोड़ते हुए नाली में जा गिरी थी। दुर्घटना में घायल युवक दुष्यंत साहू को पहले परिजनों ने तोरवा स्थित स्वास्तिक हॉस्पिटल और फिर रायपुर में हरिहर हॉस्पिटल भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना में दुष्यंत का पता तो चल गया था लेकिन दुष्यंत के साथ उसका दोस्त नीतीश साहू पिता हरीश साहू (१९) लापता हो गया था। पुलिस को इसकी जानकारी सोमवार को हुई जब नीतीश साहू के पिता हरीश व उसके दोस्त प्रियांशु के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे। थाने में पिता ने बताया कि उसका बेटा दुष्यंत के साथ उसलापुर रेलवे स्टेशन जाने की बात कह कर निकला था लेकिन घटना के बाद से उसका कोई पता नहीं है। सिविल लाइन पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज तो किया लेकिन लेकिन घटना स्थल का निरीक्षण करना जरूरी नहीं समझा। मंगलवार को फल ठेला लगाने वालों ने पुलिस हेल्प वाहन डायल ११२ को दोपहर सूचना दी कि नाली में एक लाश उतराई हुई है। सूचना पर डायल ११२ व सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पंचनामा कार्रवाई के दौरान मृतक की पहचान नीतीश साहू के रूप में हुई है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल

