रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में अतिक्रमण तथा अवैध कटाई की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के खासकर ओड़ीसा राज्य की सीमा क्षेत्र में वन विभाग के मैदानी अमले द्वारा रात्रि में भी गश्त लगाकर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान गत दिवस 22 अक्टूबर को टायगर रिजर्व के रात्रि गश्त दल द्वारा इन्दागांव रेंज में मौके पर ही लगभग 50 हजार रूपए मूल्य की सागौन लकड़ी का अवैध कटाई कर सायकल से परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इसमें अन्य 4 लोंगो की खोजबीन जारी है। वहां सागौन वृक्ष की अवैध कटाई कर परिवहन कर रहे पकड़ा गया व्यक्ति ओड़िसा राज्य का है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक एच.एल. रात्रे ने बताया कि टायगर रिजर्व के अंतर्गत सभी 8 रेंजों में निगरानी दल का गठन किया गया है। इनके द्वारा वन क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर अतिक्रमण तथा अवैध कटाई की रोकथाम के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मुख्य वन संरक्षक श्री रात्रे द्वारा वनमंत्री श्री अकबर के निर्देश के परिपालन में टायगर रिजर्व के सभी परिक्षेत्र अधिकारियों और सहायक संचालकों की सतत रूप से बैठक ली जा रही है और उन्हें तत्परता से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल

