लाहौर । पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर मोइन खान ने कप्तान सरफराज अहमद को तीनों प्रारुपों से हटाने पर हैरानी जतायी है। मोइन ने कहा, 'मिस्बाह और वकार यूनिस को कभी सरफराज पसंद नहीं थे। मैं हैरान हूं कि पीसीबी ने सरफराज को टी-20 की कप्तानी से हटा दिया। उन्होंने पाकिस्तान को अपने नेतृत्व में लगातार 11 टी-20 सीरीज जिताई है और आप उनके खराब प्रदर्शन के कारण हटा नहीं सकते।' मोइन ने आगे कहा, 'मैं समझता हूं कि एक व्यक्ति कोच को ज्यादा ताकत दे देने से पाक क्रिकेट का हित नहीं होगा।' वहीं पाक के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हालांकि, शनिवार को सरफराज को कप्तानी से हटाए जाने के निर्णय को समर्थन दिया था। विश्व कप के बाद से ही सरफराज को हटाये जाने की आवाजें उठने लगी थीं। इसके बाद श्रीलंकाई टीम के हाथों पाक टीम को मिली करारी हार के बाद सरफराज को हटाया जाना तय हो गया।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

