बिलासपुर । छात्रावासों में बिजली, पानी, खान-पान एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। ताकि बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो और वे मन लगाकर पढ़ाई कर सके। संभागायुक्त बी.एल.बंजारे ने आज सीपत स्थित कन्या छात्रावास का सघन निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को उक्त निर्देश दिये। संभागायुक्त ने कन्या छात्रावास के रसोई का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं बच्चों को दिये जा रहे मीनू एवं मात्रा की जानकारी ली। तत्पश्चात् कमिश्नर ने उप तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंजियों का व्यवस्थित संधारण करने के साथ ही विभिन्न लंबित राजस्व प्रकरणों को तत्परता के साथ निपटारा करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

