मनीला । दक्षिणी फिलीपीन के मिंडानाओ क्षेत्र में बुधवार को 6.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। भूकंप से कई घर तबाह हो गए, बिजली ठप हो गई और एक शॉपिंग मॉल आग से घिर गया। अधिकारियों के मुताबिक, मिंडानाओ क्षेत्र में लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल गए। बताया गया कि दातू पगलास शहर में एक घर गिरने से बच्चे की मौत हो गई। वहीं, तुलुनान कस्बे में दो घरों के गिरने से चार नागरिक घायल हो गए। तुलुनान के मेयर रियुएल लिंबुनगान ने यह जानकारी दी। अमेरिकी निगरानी केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर कोलंबियो शहर से करीब 7.7 किलोमीटर दूर 14 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजकर 37 मिनट पर आया था। फिलीपीन सरकार के मुख्य भूकंप विज्ञानी रेनाटो सोलीडम ने संभावित क्षति की आशंका को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अपने-अपने घरों की जांच करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है क्योंकि यह देश के भीतरी भाग में आया है और गंभीर क्षति की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

