गर्भनिरोधक गोलियां हो सकती हैं खतरनाक 

0
271

गर्भनिरोधक गोलियां के सेवन से गंभीर बिमारियों का खतरा रहता है। आजकल महिलाओं के लिए बाजार में कई प्रकार की गर्भनिरोधक गोलियां मौजूद हैं पर इन गोलियों के सेवन से इस्कीमिक स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, गर्भनिरोधकगोलियां लेने से ब्लड क्लोट दिमाग की ब्लड वेसेल्स को ब्लॉक कर देता है। बर्थ कंट्रोल दवाइयां लेने से इस्कीमिक स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है पर जो महिलाएं किसी दूसरी तरह के स्ट्रोक से पीड़ित नहीं होती हैं, उनमें यह खतरा कम होता है। अध्ययन में ये जानने की कोशिश की गई है कि आखिर क्यों गर्भनिरोधक गोली लेने से स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अध्यन में ये भी सामने आया कि जो महिलाएं पहले से ही स्ट्रोक की समस्या से जूझ रही हैं, उनमें ये खतरा ज्यादा होता है। स्ट्रोक के अलावा इन महिलाओं में माइग्रेन का दर्द, हाई ब्लड प्रेशर होने की भी संभावना होती है। ऐसे में गर्भनिरोधक गोलियां को लेने से पहले डॉक्टरी सलाह अवश्य ले लें।