मुंबई । पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर बृजेश पटेल से दौड़ में उन्हें आगे माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह नए सचिव हो सकते हैं, जबकि अरुण धूमल को सबसे अमीर क्रिकेट संघ का कोषाध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। खबरों के मुताबिक बीसीसीआई चुनाव 23 अक्तूबर को होंगे। आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। मगर बोर्ड के होने वाले इस चुनाव के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 14 अक्तूबर है। बता दें कि 67 साल के बृजेश पटेल भारत के लिए 21 टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं, सौरव गांगुली के पास क्रिकेट का लंबा अनुभव है। गौरतलब है कि बीसीसीआई के विभिन्न पदों पर चुने जाने वाले नए अधिकारी 23 अक्तूबर को होने वाला सालाना आम बैठक के बाद अपने पद और जिम्मेदारी संभालेंगे।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

