मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुए हैं। लोगों ने आईसीसी के शेयर किए गए फोटो को लेकर शास्त्री को जमकर ट्रोल किया है। आईसीसी ने शास्त्री का एक फोटो अपने ट्विटर एकाउंट पर साझा किया और लोगों से इसका कैप्शन लिखने को कहा है। इस फोटो में शास्त्री पुणे टेस्ट के चौथे दिन अभ्यास सत्र के दौरान दोनों बाहें फैलाए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद तो शास्त्री को प्रशंसकों ने जमकर ट्रोल किया। ट्विटर पर तेजी से शास्त्री के मीम्स ट्रेंड करने लगे। इनमें लोगों ने उनके फोटोशॉप्ड फोटो लगाए और जोक लिखा। कुछ ने तो शास्त्री की तस्वीर की जगह टाइटेनिक फिल्म के हीरो जैक की तस्वीर लगा दी। इस फिल्म में लियोनाड्रो डीकैप्रियो ने जैक की भूमिका अदा की है। कुछ यूजर्स ने लिखा, 'आज संडे और आज तो दारू पीने का दिन है।' यूजर्स ने फोटोशाप्ड तस्वीर में शास्त्री को एक हाथ में बीयर की बोतल और दूसरे हाथ में स्नैक्स लिए दिखाया है। एक यूजर ने शास्त्री की तस्वीर को बिगाड़ने के बाद लिखा, 'एक हाथ में चखना, एक मैं है दारू. आज सारा दिन मैं पी के गुजारूं।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

