वाशिंगटन । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का हाल में दौरा कर लौटी अमेरिका की एक सांसद मैगी हसन ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के उपाय तलाशने का आह्वान किया है। न्यू इंग्लैंड की सांसद हसन ने पीओके के अपने दौरे से लौटने के बाद ट्विटर पर यह अपील की। अफगानिस्तान और पाकिस्तान की यात्रा के बाद वह भारत के लिए रवाना हुई हैं। पाकिस्तान में हसन ने प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से मुलाकात की और आतंकवाद से निपटने के संयुक्त प्रयासों एवं क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा की। हसन ने कहा, हमने पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर का भी दौरा किया। कश्मीर में बढ़ते तनाव के बीच, यह महत्त्वपूर्ण है कि हम दोनों तरफ तनाव कम करने के तरीके ढूंढे। उन्होंने कहा, मैं अब भारत की यात्रा पर हूं जहां मैं इस स्थिति पर और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों से मुलाकात करुंगी।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल

