वाशिंगटन । अपने खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया में जांच का सामना कर रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब अपने आलोचक एवं रिपब्लिक पार्टी के सीनेटर मिट रोमनी के खिलाफ महाभियोग चलाने की अपील की है। दरअसल, रोमनी ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप को धोखेबाज कहते हुए यूक्रेन मुद्दे को संभालने को लेकर उनकी आलोचना की थी। ट्रंप ने ट्वीट किया, 'मैंने सुना है कि उटा के लोगों को लग रहा है कि अहंकारी सीनेटर मिट रोमनी को वोट देकर उन्होंने बड़ी गलती। मैं इससे सहमत हूं। वह एक मूर्ख व्यक्ति हैं। मिट रोमनी के खिलाफ महाभियोग चलाया जाना चाहिए।Ó ट्रंप ने एक और ट्वीट किया कि डेमोक्रेट न केवल 2020 के चुनाव में हस्तक्षेप कर रहे हैं, बल्कि 2016 के चुनाव को लेकर भी उन्होंने ऐसा ही प्रयास किया। गौरतलब है कि ट्रंप ने चीन और यूक्रेन से पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन के खिलाफ जांच का अनुरोध किया था, जिसे लेकर रोमनी ने बीते शुक्रवार को ट्रंप की आलोचना की थी। रोमनी ने ट्वीट किया था कि चीन और यूक्रेन से बिडेन के खिलाफ जांच का राष्ट्रपति का अनुरोध गलत है।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल

