इन्दौर । अन्नपूर्णा मंदिर पर शारदीय नवरात्रि के अंतर्गत महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि के सान्निध्य एवं आचार्य पं. कल्याणदत्त शास्त्री के निर्देशन में नवरात्र की अष्टमी के उपलक्ष्य में 1 हजार आठ दीपों से समूचे मंदिर परिसर का मनोहारी श्रृंगार किया गया। रात्रि को महाआरती में समाजसेवी निर्मल रामरतन अग्रवाल के आतिथ्य में विनोद अग्रवाल, गोपालदास मित्तल, टीकमचंद गर्ग, प्रेमचंद गोयल, श्याम सिंघल, किशोर गोयल सहित सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर मातारानी का विशेष श्रृंगार भी किया गया था। महाआरती के पश्चात भक्तों को फलाहारी खिचड़ी, श्रीखंड एवं फलाहारी हलवे का प्रसाद बांटा गया। शनिवार रात्रि को अन्नपूर्णा कन्या विद्यालय की बालिकाओं ने मातारानी के जीवन चरित्र के प्रेरक प्रसंगों को गरबा के माध्यम सेे मंचित कर हजारों भक्तों का मन मोह लिया। आश्रम के न्यासी मंडल की ओर से महामंडलेश्वरजी ने सभी बालिकाओं एवं शिक्षिकाओं का सम्मान किया। आश्रम पर चल रहे शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति सोमवार 7 अक्टूबर महानवमी को दोपहर में होगी।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

